Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Funny

Funny Videos of Tiktok

छोटे से डिब्बे में दो दिल..!!

माँ के लिए उसकी हर प्रेगनेंसी बहुत ही यादगार होती है। उसी तरह मेरे लिए भी मेरी दोनों प्रेगनेंसी की यादें आज भी ताज़ा है, किस तरह मुझे अपनी पहेली प्रेगनेंसी का इंतज़ार था।  इतने साल कोशिश के बाद भी मेरी गोद नहीं भरी थी पर कहते है न भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं।   मुझे शादी के ३ साल बाद माँ बनने का सौभाग्य मिला और फिर तो जिंदगी में खुसियो की बहार ही आगयी।  पर कहानी शरू होती है मेरी दूसरी प्रेगनेंसी की - मैंने शरू से ही सोच रखा था की बच्चे दो ही करूंगी ताकि उनको ए...

मेरी अतरंगी यात्रा..!!

मेरी पहली  अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा आज भी यादगार है हलाकि वो मुझे याद ही नहीं , पूछो ऐसा कैसे हो सकता है की मुझे अपनी हवाई यात्रा याद ना हो ?  तो सुनिए बात है करीब ८ साल पहले की , शादी के ठीक ६ दिन बाद हमे (मेरे पति सुमित और मुझे ) एक दूसरे देश के लिए निकलना था।  पति देव की अमेरिका में नौकरी लगी थी , अपने देश से इतने दूर जाना ही दिल में थोड़ा हलचल मचा रही थी।  कैसे कर पाऊँगी मैं वहा अपने देश जैसा होगा क्या वो देश भी, हर वक़्त मैं यही सोचती थी।  आखिर वो दिन आ गया सुबह से ही सब घर वाले हमारे विदाई के काम में लगे हुए थे।  हमारे घर से हवाई अड्डा करीब २०० किलोमीटर लगभग ७ से ८ घंटे का रास्ता, तो घर के हर सदस्य हमे हवाई अड्डा छोड़ने आये।  हम समय से हवाई अड्डा पहुंच गए थे फिर हमने सबसे मिलना किया थोड़े भावुक हुए और टा टा करते हुए हवाई अड्डे की ओर चल दिए।  अंदर जाकर बोर्डिंग पास लिए और अपने ज़हाज़ की तरफ चल दिए।  हमारा बिज़नेस क्लास का टिकट बुक हुआ था तो हम उत्साहित भी थे और मेरी तो यह पहेली  अंतर्राष्ट्रीय ...

मेरा पहला कंप्यूटर..!!

समय तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और समय के साथ साथ नयी नयी टेक्नोलॉजी भी आ रही है | यह कहानी तब की है जब मोबाइल फ़ोन और कंप्यूटर के बारे में सुनने को मिल रहा था,लैंडलाइन का जमाना था वो | मोबाइल होना तो एक सपने जैसा था उसी तरह तब कंप्यूटर चर्चा में था की कंप्यूटर में हम सब कुछ कर सकते है, कंप्यूटर में हम टाइपिंग ड्राइंग, इंटरनेट सर्फिंग और मूवीज या सांग्स भी सुन और देख सकते है या तो नेट पर या सी डी लगा कर | उस समय यह सुनना ही बहुत चौकाने वाली बात थी की ऐसा भी हो सकता है एक कंप्यूटर पर हम इतना कुछ कर सकते है |  हमे तो बस ऊपर ऊपर की बात ही पता थी यह तो पता ही नहीं था की कंप्यूटर इससे भी ज्यादा बहुत कुछ कर सकता है | हर तरफ से कंप्यूटर की ही बातें होती थी हमारे स्कूल में कंप्यूटर की क्लास भी स्टार्ट हो गयी थी, उस क्लास मैं हम सब बच्चे कंप्यूटर पर कलरिंग करते थे | सबको कंप्यूटर बड़ा पसंद आने लगा था और आये भी क्यों नहीं एक कंप्यूटर के इतने फायदे भी तो थे | मैंने भी कंप्यूटर लेने की बात अपने पापा के सामने रखी, उनको बोला की कंप्यूटर से मैं घर पर ही पढ़ लुंगी, टाइप...