Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Food

Homemade Tutti Frutti With Watermelon Recipe ...!!!

 

क्रिस्पी पकोड़ा/ Crispy Pakoda

 

एगलेस्स कपकेक्स / Eggless Cupcakes

 

वेजी आमलेट / veggie omlette

सामग्री - Ingredients for Veggie Omlette  अंडे - ४  प्याज - १ मध्यम (बारीक़ कटा हुआ  हरी मिर्च - २-३ (बारीक़ कटा हुआ ) पालक - १ कटोरी (बारीक़ कटा हुआ ) गाजर - १ छोटी कटोरी (बारीक़ कटा हुआ ) शिमला मिर्च - १/२ पीस ( बारीक़ कटा हुआ ) ओलिव आयल - १ टी स्पून  जीरा - १ टी स्पून  हींग - १/२ टी स्पून  हल्दी - १ टी स्पून  नमक - स्वादानुसार  किचन किंग- टी स्पून  विधि - how to make Veggie omlette  पैन में १ टी स्पून आयल दाल दे ,फिर जीरा, हींग डाले फिर पैन में बारीक़ कटी हुए प्याज और कसा हुआ गाजर दाल कर थोड़ी  देर पकाये ,उसके बाद हल्दी और किचन किंग मसाला डालकर मिलाये। अब इस मसाले में बारीक़ कटी हुए पालक दाल दे फिर उसको ३० सेकंड के लिए पकाये उसके बाद बारीक़ कटी हुए शिमला मिर्च दाल दे। अंडो को अच्छे से फेट ले फिर उसको पैन में डाल दे और उसको नीचे की साइड से अच्छे तरह पकने दे। जब अंडा का नीचे का हिस्सा अच्छे से पक गया हो तो उसको पूरा या आधा (जैसा आपको खाना हो ) पलट ले और फिर दूसरी साइड से भी अंडे को पका ले सुझाव / ...

कुंदरू और आलू की सब्जी - Kundru Aalu Sabzi...!!!

  सामग्री - Ingredients for Kundru Aalu Sabzi कुंदरू - 250 ग्राम बड़े आलू- 2-3 (छोटे काट लीजिये ) तेल - 2-3 टेबल स्पून  हरा धनियां - 2 टेबल स्पून  अदरक पेस्ट - आधा छोटी चम्मच हींग - 1 पिंच जीरा - आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार) हरी मिर्च - 2 बारीक कतरी हुई विधि - how to make Kundru Aalu Sabz i कुंदरू को धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिये. कुंदरू के दोंनो ओर से डंठल काट कर हटा दीजिये और  कुंदरू  और आलू को जिस भी शेप में काटना चाहते है काट लीजिये ,  सारे कुंदरू  और आलू  काट कर तैयार कर लीजिये. कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा भुनने पर हींग डाल दीजिये, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालकर मसाले को थोड़ा सा भूनिये और अब कटे हुये कुंदरू  और आलू   डाल दीजिये, लाल मिर्च पाउडर और नमक भी डाल दीजिये, और कुंदरूं  आलू  के टुकड़े को चलाते ह...

तवा नान / Tawa Naan

  सामग्री - Ingredients for Tawa Naan   2 कप मैदा  1 टेबल स्पून शुगर  1 टेबल स्पून साल्ट (less than tsp)  1 टेबल स्पून बेकिंग पाउडर   1/2 टेबल स्पून बेकिंग सोडा   2 - 3 स्पूंस दही  1 टेबल स्पून घी /बटर  गुनगुना पानी मैदा गुन्दने के लिए विधि - How to make Tawa Naan  मैदा को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिये,  दही, चीनी, नमक और बेकिंग सोडा डालिये, सारी चीजों को पहले दही के साथ अच्छी तरह मिलाइये, अब आटे में मिलाकर थोड़ा थोड़ा एकदम हल्का गरम पानी डालते हुये एकदम नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये.  आटे को हाथ पर तेल लगाकर, मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूथिये, आटे को चिकना करने में 5-6 मिनिट लग जाते हैं(इतना आटा लगाने में लगभग आधा कप पानी लग जाता है) गुथे आटे को ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा 2-3 घंटे में फूल जायेगा, और नान बनाने के लिये तैयार हो जायेगा. तवा को गरम करने रख दीजिये, एक लोई उठाइये, हल्का सा मैदा में लपेटिये और नान बेलिये, नान को हल्का मोटा गोल या ओवन शेप में बेल कर तैयार कर लीजिये, इसके...

पिंडी छोले / Pindi Chole

सामग्री - Ingredients for Pindi Chole काबुली चने- 1 कप हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ) अदरक का टुकड़ा- 1 इंच (लंबे पतले स्लाइस में कटा हुआ) हरी मिर्च- 2 (लंबाई में कटी हुई) तेल- 2 से 3 टेबल स्पून साबुत गरम मसाला अदरक का पेस्ट- 1 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर- ¼ छोटी चम्मच साबुत धनिया- 2 छोटी चम्मच जीरा- 1.5 छोटी चम्मच हींग- 1 पिंच नमक- ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच टी बैग- 2 विधि - How to make Pindi  Chole   काबुली चनों को 8 से 10 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए और बाद में इनमें से अतिरिक्त पानी निकाल लीजिए. कुकर में भीगे हुए चने और साथ में 1 कप पानी, सारे साबुत गरम मसाले और टी बैग भी डाल दीजिए. फिर, इसमें नमक डालकर मिक्स कर दीजिए. कुकर को बंद करके चनों को उबलने रख दीजिए. 1 सीटी आने के बाद, गैस धीमी कर दीजिए और चनों को 4 से 5 मिनिट तक और उबलने दीजिए. कुकर का प्रैशर समाप्त होने तक चनों को कुकर में ही रहने दीजिए. इसी बीच, मसाले तैयार कर लीजिए.  जैसे ही कुकर का प्रैशर खत्म हो जाए, वै...

वेजिटेबल चाऊमीन - Vegetable Noddles

वेजिटेबल चाऊमीन की सामग्री -  Ingredients for Vegetable chowmein  200 ग्राम फ्रेश नूडल्स 5 कप पानी  1 टी स्पून नमक 2 टेबल स्पून ते ल 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर 1/4 कप  प्याज ,  कटा  हुआ 1/4 कप   शिमला मिर्च ,  टुकड़ों में  कटा  हुआ 1/2 टी  स्पून   सोया   सॉस 1 टी  स्पून   सिरका 1 टी  स्पून  चिली  सॉस 1 कप शिमला  मिर्च 1 हरी  मिर्च , टुकड़ों में  कटा  हुआ 1  टेबल   स्पून  टोमैटो  सॉस 1  टे बल  स्पून  हरा प्याज़ 1/2 टी  स्पून  कालीमिर्च  पाउडर विधि - How to make Vegetable  chowmein  1. एक पैन में पानी लें, इसमें नमक और  ओलिव   आयल  डालें और उबाल आने दें। 2.  नूडल्स डालें और पकने दें, अगर वह फ्रेश हो तो हल्का पकाएं और सूखे हो तो थोड़ा और पका लें। 3.  इसका पानी तुरंत निकाल लें और चलते पानी में ठंडा कर लें नूडल्स पूरी तरह ठंडे हो जाएंगे। 4.  नूडल्स में एक बड़ा चम्मच तेल डाले...

दाल मखनी - Dal makhani Recipe

सामग्री - Ingredients for Dal Makhani काले साबुत उरद - 100 ग्राम (1/2 कप)  राजमा  - 50 ग्राम (1/4 कप) प्याज  - 3  (मीडियम साइज) टमाटर - 4 (मीडियम साइज) हरी मिर्च -2-3 अदरक — 2 इंच का टुकड़ा क्रीम या मक्खन - 2-3 टेबल स्पून देशी घी —1 या 2 टेबल स्पून ( आपके इच्छा के अनुसार ) हींग — 1-2 पिंच जीरा — 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर —एक चौथाई छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच) हरा धनियाँ — आधा छोटी कटोरी ( बारीक कतरा हुआ ) विधि - How to make Dal Makhani उरद और राजमा को धो कर 8 घंटे या पूरी रात पानी में भिगो दीजिये. दालों में से पानी निकाल दीजिये, धोइये, दाल कुकर में डालिये, नमक डाल कर 2 1/2 कप  (दाल की मात्रा का तीन गुना) पानी के साथ उबालने रख दीजिये.  कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और दाल को 5-6 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये. टमाटर, हरी मिर्च और आधा अदरक छीलकर, धोकर छोटा छोटा काट लीजिये. कढ़ाई में घी डाल कर गरम करिये, ...