चारो तरफ चैंका चोद रौशनी और लोगो की भीड़ जमा थी , हर कोई हमारे साथ सेल्फी लेना चाहता था। मीडिया वाले भी लाइन से खड़े थे,यह सब देख कर सुमित की सात साल पहले की बात याद आगयी। सुमित ने मुझसे कहा था की बस कुछ साल की मेहनत है और मेरा पूरा सपोर्ट चाहिए क्यूंकि शायद यह साल मैं तुम्हे वक़्त कम दू या कभी कभी मैं इतना बिजी रहू की बहुत सी चीज़े भूल जाऊ , बस तुम्हारे साथ की जरुरत है। मैंने भी एकदम से बोला मेरा साथ हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा और वक़्त न दे पाओ तब भी मैं तुम्हारे साथ ही खड़ी होंगी जैसे मैं शादी से पहले थी। जब हमारी शादी नहीं हुए थी तब मेरे सब दोस्त जिनका अफेयर था रोज़ अपने साथी के साथ बहार घूमते थे , तब मैं सुमित से बहुत गुस्सा होती थी की तुम मुझे टाइम नहीं देते , मेरे साथ टाइम नहीं बिताते। और सुमित बस यही बोलते थे की मुझे कुछ साल दो फिर जिंदगी भर साथ में आराम से घूमेंगे। सुमित बोलते थे की मैं कुछ बनना चाहता हूँ जिससे मैं घर वालो और तुम्हारे सारे इच्छाएं पूरी कर सकू। उस टाइम भी मैंने सुमित की बात में सहमति दी थी और पूर...



