सामग्री - Ingredients for Tawa Naan 2 कप मैदा 1 टेबल स्पून शुगर 1 टेबल स्पून साल्ट (less than tsp) 1 टेबल स्पून बेकिंग पाउडर 1/2 टेबल स्पून बेकिंग सोडा 2 - 3 स्पूंस दही 1 टेबल स्पून घी /बटर गुनगुना पानी मैदा गुन्दने के लिए विधि - How to make Tawa Naan मैदा को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिये, दही, चीनी, नमक और बेकिंग सोडा डालिये, सारी चीजों को पहले दही के साथ अच्छी तरह मिलाइये, अब आटे में मिलाकर थोड़ा थोड़ा एकदम हल्का गरम पानी डालते हुये एकदम नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. आटे को हाथ पर तेल लगाकर, मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूथिये, आटे को चिकना करने में 5-6 मिनिट लग जाते हैं(इतना आटा लगाने में लगभग आधा कप पानी लग जाता है) गुथे आटे को ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा 2-3 घंटे में फूल जायेगा, और नान बनाने के लिये तैयार हो जायेगा. तवा को गरम करने रख दीजिये, एक लोई उठाइये, हल्का सा मैदा में लपेटिये और नान बेलिये, नान को हल्का मोटा गोल या ओवन शेप में बेल कर तैयार कर लीजिये, इसके...